फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven samples were collected on suspicion of adulterated milk

Jalaun News: मिलावटी दूध के शक में सात सैंपल भरे गए

Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Seven samples were collected on suspicion of adulterated milk
उरई। मिलावटी दूध की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने गुरुवार सुबह आठ बजे से अभियान चलाया। टीम ने तीन स्थानों पर जांच करते हुए सात सैंपल भर लिए।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कोंच रोड, झांसी रोड और जालौन रोड पर अभियान चलाया। तीन घंटे चले इस अभियान में दूध विक्रेताओं में खलबली बनी रही। कार्रवाई के दौरान गुरुचरण, परशुराम, हेमंत कुमार, मनोहर, अशोक कुमार यादव और फिरोज कुमार से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। वहीं ग्राम कुकरगांव में शिव ओम कुमार की गाड़ी से ले जा रहे ब्रेड का भी सैंपल भरा गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोंच तहसील के पंचानन चौराहा पर एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थों के बारे में जागरूक भी किया गया। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार, सुनील कुमार, कन्हैया लाल यादव और महेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed