फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seven new infected including pregnant were found

Jalaun News: गर्भवती समेत सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven new infected including pregnant were found
उरई। जिले में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही है। शुक्रवार को भी सात नए केस आने से एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। शुक्रवार को एक गर्भवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली। शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला अपने रुटीन चेकअप के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सक ने उसे कोरोना जांच की सलाह दी। जांच के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह देखकर हड़कंप मच गया। क्योंकि जिस वक्त महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उस समय महिला अस्पताल में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई जा रही थी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 255 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें सात की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 248 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 250 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अब तक 14121 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 13878 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 208 की मौत हुई है। फिलहाल 42 एक्टिव केस है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। मास्क पहनना शुरू कर दें। सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़भाड़ से बचे और हाथ भी समय समय पर धोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed