{"_id":"5d165a9f8ebc3e3cf6223bac","slug":"seven-lacs-of-cash-jewelry-stolen-from-three-houses-orai-news-knp4985320148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन घरों से सात लाख के जेवर नगदी समेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन घरों से सात लाख के जेवर नगदी समेटे
विज्ञापन
माधौगढ़ के हरौली गांव में चोरी की जानकारी लेते पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर और नगदी समेत सात लाख का सामान पार कर दिया। सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा पड़ा देख दंग रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों घरों में जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरौली में गुरुवार की देर रात चोर सबसे पहले चंद्रप्रकाश त्रिपाठी पुत्र संतराम के घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अन्य चोर भी घर में दाखिल हो गए और कमरों में रखे सूटकेस, बक्शा व अलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने रामसिंह पुत्र बरनदीन सिंह के घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 90 हजार रुपये, सोने की आठ चूड़ियां, जंजीर, बिछुआ व पांच चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
इसके बाद चोरों ने गांव के जय सिंह के घर को निशाना बनाया। जय सिंह परिवार सहित काफी समय से भिंड में रहते हैं और पैतृक घर में ताला पड़ा था। सुबह जब घर के लोग जागे तो कमरों के टूटे ताले व चोरों द्वारा फैलाया सामान देखकर दंग रह गए और जय सिंह को सूचना दी। जय सिंह अभी गांव नहीं आ पाए हैं इसलिए क्या चोरी हुआ जानकारी न हो सकी। सूचना पाकर पहुंचे इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों का कहना है चोर जेवर नगदी समेत लगभग सात लाख का सामान पार कर ले गए। चोर घरों से बक्से व सूटकेस उठाकर गांव के बाहर ले गए और छानबीन कर कीमती सामान चुरा ले गए। लोगों ने सुबह बक्से व सूटकेस खेतों पर पड़े दिखे।
विज्ञापन
पीड़ित चंद्रप्रकाश ने रोते हुए बताया कि उसकी पुत्री सोनिया की शादी है। उन्हें 29 जून को बेटी का तिलक लेकर मध्यप्रदेश के भिंड जाना, लेकिन चोरों ने दो दिन पहले ही घर में चोरी कर ली। अब वह कैसे बेटी के हाथ पीले करेगा। उसे बस यही चिंता सता रही है।