फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Settle pending discussions soon: CO

पिकेट-गश्त बढाएं, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाएं-सीओ

Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Settle pending discussions soon: CO
कोंच। अपराध समीक्षा बैठक में सीओ ने लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने सभी थानेदारों को लंबित विवेचनाएं जल्द निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपराध रजिस्टर, थानेदारों को आवंटित विवेचनाओं समीक्षा की। विवेचनाओं की सामान्य से अधिक संख्या पर नाराजगी जताई। महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, मंडी चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार, सागर चौकी इंचार्ज आरके सिंह, खेड़ा चौकी इंचार्ज खेमचंद्र, भेंड़ चौकी इंचार्ज विनय साहू, दरोगा नरेंद्र सिंह, बीएल आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेखपाल पर अभद्रता का आरोप
कोंच। विकास खंड नदीगांव की ग्राम पंचायत पचीपुरा खुर्द के ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने मंगलवार को एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लेखपाल 10 वर्षों से गांव में तैनात हैं। प्रभावशाली लोगों के इशारे पर काम कर सीधे-साधे ग्रामीणों और उनको परेशान करता है। विरोध करने पर अभिलेख फाड़कर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देता है। प्रधान ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed