यातायात के लिए किया बच्चों को जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। यातायात माह केे अंतर्गत गुरुवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता की की गई। मुख्य अतिथि एएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी न करें। उन्होंने बच्चों को स्वयं एवं आसपास लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। सीओ जंगबहादुर सिंह ने हेलमेट प्रयोग करने का आह्वान किया। कहा कि आप अपने परिजनों से कहें कि वह हेलमेट लगाकर चलें। कहा कि गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग न करें। आप लोग स्कूल के समय सुबह, शाम व दोस्तों के साथ अपने बाइक से स्कूल बसों के आगे स्टंटबाजी करते हैैं। इस तरह की स्टंटबाजी बंद करें।
यात्री कर अधिकारी विजय कुमार आनंद ने भी जानकारी दी और उस पर अमल करने को कहा। अलीम ने कहा कि अनुशासित यातायात शहर की जान है और यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि आपके प्रबंधक अजय इटौरिया ने कहा कि यदि यातायात माह के जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने से दुर्घटनाओं में कमी हो सकती है। यदि हम किसी भी दुर्घटना के कारण जान बचा सके तो हमारे प्रयास सार्थक होगा। बच्चों से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से प्रश्न पूछे। उत्तर सही देने वाले छात्र, छात्राओं को स्मृति चिन्ह दिए गए। इस दौरान चेयरमैन सुविधा इटौरिया द्वारा मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शाक्य को स्मृति चिन्ह दिया गया। श्वेता अग्रवाल ने सीओ यातायात जंगबहादुर को स्मृति चिन्ह व पुरुषोत्तम पुरवार ने विजय कुमार आनंद को स्मृति चिन्ह दिया। इस दौरान शिवकुमार दीक्षित, गोविंद सिंह, केके चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम पुरवार, नीरज त्रिपाठी, राजेंद्र राजपूत, प्रतीक आदि मौजूद रहे। संचालन श्वेता अग्रवाल ने किया।