{"_id":"58cacf184f1c1b6a3732c913","slug":"send-money-to-farmers-accounts-throughout-the-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह भर में किसानों के खातों में भेजें पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह भर में किसानों के खातों में भेजें पैसा
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सभागार में मौजूद लेखपाल व कानूनगो
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन किसानों को विगत बर्षों में हुई अतिवृष्टि और सूखे की राहत राशि नहीं मिली है, उन्हें एक सप्ताह में भुगतान का आदेश एसडीएम ने दिए हैं। गुरुवार को एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता और तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की क्लास लगाई और किसानाें के खाताें में मुआवजा राशि भेजने की बात कही।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि बर्ष 2015 में अतिवृष्टि और 2016 में सूखे के दौरान शासन द्वारा भेजी गई सहायता राशि का वितरण हालांकि हो चुका है लेकिन अभी भी कमोवेश 20 फीसदी किसान ऐसे हैं, जो राहत राशि पाने से वंचित हैं। ऐसे किसानों को एक सप्ताह में चिन्हित करें और उनके खातों में तत्काल पैसा भिजवाएं। यह काम यदि दिये गये समय में नहीं किया गया तो कड़ी कार्यवाही के लिये भी तैयार रहें। इस दौरान सुरेश खरे, मुलायम सिंह, रामकुमार निरंजन, प्रेमनारायण मिश्रा, देवेंद्र सिंह, रामविहारी राठौर, अंकिता खरे सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
खेतों में आग लगाने पर होगी रिपोर्ट
एसडीएम ने कहा कि सभी लेखपाल अपने अपने सर्किल में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान डंठलों में आग बिल्कुल न लगाएं। लेखपालों को कड़ी हिदायत दी गई है कि ऐसे किसी भी मामले में वे तत्काल संबंधित किसान के विरुद्घ एफआईआर लिखाना सुनिश्चित करें। क्योंकि ऐसा नहीं होने की स्थिति में उक्त लेखपाल के विरुद्घ भी एफआईआर लिखाई जा सकती है।
विज्ञापन