फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   See dirt drains angry officer began cleaning

नालों की सफाई न देखे बिफरे नोडल, लगाई फटकार

Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
See dirt drains angry officer began cleaning
शहर में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
उरई। नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने शहर के वार्ड नंबर 22 व 23 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था परखी। उन्होंने शहर के नालों की सफाई न होने पर नाराजगी जताकर तत्काल प्रभाव से सफाई कराने के निर्देश दिए। नोडल अफसर की नाराजगी के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में ईओ ने शहर के आफिसर कालोनी, पटेल नगर, स्टेशन रोड आदि जगहों पर नाला सफाई अभियान शुरू करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अचानक नोडल अफसर ने शहर के कई मोहल्लों के साथ-साथ सरकारी कालोनियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कलक्ट्रेट, बजरिया, आफीसर कालोनी, स्टेशन रोड, मच्छर चौराहा आदि का निरीक्षण कर मोहल्ले में साफ सफाई व्यवस्था को परखा व नालों की सफाई देखी। जिसमें आफीसर कालोनी तथा स्टेशन रोड से मच्छर चौराहा तक नालों में गंदगी देख कड़ी नाराजगी जाहिर कर जिम्मेदारों को फटकार लगाई और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं एसआई को तत्काल सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

फिर नोडल अधिकारी ने आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा वहां की साफ-सफाई को देखा और वहां पर आए हुए मरीजों के बारे में जानकारी की। जिस पर ड्रिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर संजीव कुमार ने बताया कि डॉक्टर के अभाव में नर्सें मरीजों का इलाज करती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि इस माह के अंत तक डॉक्टर की तैनाती हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उरई संजय कुमार, एसआई अशोक कुमार, लाइजिंग अफसर निखिल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed