फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Search for those who cheated in the name of job intensified

नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों की तलाश तेज

Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Search for those who cheated in the name of job intensified
कोंच। नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा हड़पने व मारपीट की धमकी देने के आरोप में नदीगांव थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके नाते रिश्तेदारों के घरों पर दबिश तेज कर दी है। एक आरोपी किसी धार्मिक संगठन से भी जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनी खुर्द निवासी प्रहलाद पुत्र लालाराम ने गांव के ही रहने वाले भोले पुत्र रामेश्वर परिहार एवं ओंकार सिंह ठाकुर उर्फ विक्की पुत्र राम सिंह निवासी नया पटेल नगर उरई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दोनों ने उसके बेटे बृजकुमार की नौकरी कृषि विभाग और मुन्नालाल के पुत्र की विद्युत विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दे कर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। नदीगांव पुलिस ने भोले व ओंकार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट 15 जुलाई को दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed