फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Search for the innocent till Sirsa Kalar

Jalaun News: सिरसा कलार तक मासूमों की खोजबीन

Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Search for the innocent till Sirsa Kalar
उरई। मासूम बेटियों को यमुना में फेंककर खुद कूदने वाले युवक का शव सिरसा कलार क्षेत्र में बरामद हो गया है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी दोनों मासूमों का कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार को युवक का शव मिलने के बाद पीएसी की फ्लड टीम ने घटना स्थल से पचास किलोमीटर दूर सिरसा कलार क्षेत्र में अपना डेरा जमा लिया है। टीमें उनकी खोजबीन में लगी हैं। मासूमों के न मिलने से चार दिन से परिजन उनकी आस में बैठे हैं।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के मढ़ेपुरा गांव निवासी रज्जन निषाद (35) मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चियां सुनैना (7), अला (5) व बाबू (2) हैं। परिजनों ने बताया कि शराब का आदी होने के चलते रक्षाबंधन के कुछ दिन पहले उसका पत्नी शारदा देवी से विवाद हो गया। इस पर पत्नी ने औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी अपने पिता सुआलाल व मां निर्मला को फोन कर बुला लिया। माता-पिता शारदा को लेकर बेटियों को रज्जन के पास छोड़कर चले गए। 15 दिन से वह लगातार पत्नी को मायके से लौट आने के लिए कह रहा था लेकिन वह नहीं आई। रविवार की रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह सोमवार की सुबह करीब दस बजे बड़ी बेटी सुनैना, अला व बाबू को बाइक पर बैठाकर थाना क्षेत्र के यमुना स्थित जुहीखा पुल पर पहुंचा। सुनैना को यमुना में फेंकने का प्रयास किया तो वह हाथ झटककर भाग गई। इसके बाद उसने अला व बाबू को नदी में फेंक दिया और खुद भी छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई थी, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला था। इसके बाद पीएसी की फ्लड टीम ने यमुना में अपना डेरा डाल लिया था, लेकिन इसके बाद भी तीनों का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर रज्जन का शव पचास किलोमीटर दूर सिरसा कलार थाना क्षेत्र के खड़गुईं पुल के पास यमुना नदी किनारे मिला। जानकारी पर पहुंची सिरसा कलार थाना पुलिस ने जेब में पड़े आधार कार्ड से रामपुरा थाना पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो पिता लालता ने उसकी शिनाख्त बेटे रज्जन के रूप में की थी। लेकिन दोनों मासूमों का कोई पता नहीं चल सका था। गुरुवार को टीम ने घटनास्थल को छोड़कर सिरसा कलार में मिले युवक के आसपास उनकी तलाश शुरू कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज बहाव के चलते वह पानी में बहकर दूर चली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







वर्जन

युवक का शव सिरसा कलार थाना क्षेत्र स्थित यमुना से बरामद कर लिया गया है। बच्चियों की भी तलाश के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही उन्हें भी बरामद कर लिया जाएगा।
डॉ. दुर्गेश कुमार, एसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed