फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,toilet,pipe line,BDO,block

लोकार्पण के बाद भी अधूरे पड़े 7 सामुदायिक शौचालय

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SDM,toilet,pipe line,BDO,block
जालौन। ब्लॉक क्षेत्र में बन रहे सामुदायिक शौचालयों में अधिकांश शौचालयों का निर्माण अधूरा है। जहां अन्य शौचालयों में छोटे-छोटे कार्य शेष रह गए हैं। वहीं, सात शौचालय ऐसे हैं जहां अभी तक लेंटर का कार्य ही हुआ है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि एक भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए नहीं जाए। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से लग रहा था कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने संपूर्ण स्वच्छता का जो सपना देखा था वह अब पूरा हो जाएगा। पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने के लिए बीते वर्ष 19 अक्टूबर को सीएम ने इस सामुदायिक शौचालयों का शिलान्यास व लोकार्पण भी कर दिया था। लगभग 9 माह बीत चुके हैं। अभी तक ब्लाक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में बनने वाले अधिकांश शौचालयों का निर्माण अधूरा है। कहीं टाइल्स नहीं लगे हैं तो कहीं पानी की टंकी नहीं है तो कहीं नल की टोटी नहीं लगी है। इनमें सींगपुरा, शहजादपुरा, गायर, हरकौती, जगनेवा, काशीपुरा, दहगुवां, मांडरी गांव के शौचालयों में अभी तक लेंटर ही पड़ा है। इन सामुदायिक शौचालयों में अभी प्लास्टर, दरवाजे, फर्श, टाइल्स, टंकी, नल फिटिंग समेत काफी कार्य बाकी है। इस बारे में एडीओ पंचायत महेश पाल ने बताया कि सात सामुदायिक शौचालयों का निर्माण अभी अधूरा है। इन शौचालयों का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूरा कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी शौचालयों का निर्माण पूरा कराकर उनका प्रयोग शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
सीएम पोर्टल की शिकायत का फर्जी निस्तारण
- इलाकाई लोगों ने डंप हटवाने की गुहार लगाई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। आवास विकास कालोनी में महीनों से मौरंग डंप हैं। इस कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में आईजीआरएस पर शिकायत करने पर जांच अधिकारी ने शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया। जबकि उक्त स्थान पर अभी भी डंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आवास विकास कालोनी में मौरंग विक्रेताओं ने सड़क पर मौरंग डंप हैं। जिससे आने जाने का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। इससे कालोनी में रहने वाले लोगों को रास्ते से होकर निकलने में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में एंजिल, जाविद आदि ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर डंप हटाने की गुहार की थी। जिसकी जांच नगर पालिका को सौंपी गई थी लेकिन उक्त जांच का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। शिकायत का निस्तारण करते हुए डंप को मौके से हटवा देने की आख्या मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दी गई। जबकि हकीकत यह है कि अभी भी आसरा कालोनी में उक्त मौरंग रास्ते पर ही पड़ी है। फर्जी शिकायत के निस्तारण से मोहल्ले के लोगों में रोष है। कालोनी के लोगों ने मुख्यमंत्री को पुन: शिकायत भेजकर मौरंग को हटवाने और शिकायत का फर्जी निस्तारण करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

----------
डीएम से की फसल नष्ट करने की शिकायत
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी मनोज कुमार ने डीएम प्रियंका निरंजन को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनका खेत शंकरपुर मौजा में स्थित है। जिसके विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके विपक्षी राजेश कुमार ने उनके खेत में खड़ी खीरे की फसल को काट दिया है। इतना ही नहीं खेत की सुरक्षा के लिए लगी तारफेसिंग व खंभों को उखाड़ दिया है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed