फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,tax,ADM,DM,shop

दुकानदार दुकानों के सामने रखे डस्टबिन: डीएम

Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SDM,tax,ADM,DM,shop
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की नेतृत्व में गुरुवार सुबह कलक्ट्रेट से राठ रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि घरों के साथ सड़कों व सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बेहद जरूरी है। इस कार्य में सभी लोग सहयोग करें। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह अपनी-अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन भी जरूर रखें। उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि जो दुकानदार ऐसा नहीं करता है तो उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई की। सड़कों व नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं घास फूस आदि की सफाई की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे घर सड़क तक के लिए जरूरी नहीं है बल्कि राष्ट्रीय हित के लिए भी आवपश्यक है। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान 13 दिसंबर 2021 तक जनपद में निरंतर चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारा जनपद स्वच्छ एवं सुंदर बने। उन्होंने कहा कि श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे और मन में यह धारणा रखें कि न गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। इस विचार को हर गांव-गांव और गली गली स्वच्छ भरत मिशन के अंतर्गत जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि आप और हम 100 अन्य लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान उन्होंने सफाई अभियान के बाद अतिक्रमण भी हटवाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, अधिशासी अधिकारी विमलापति, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद सहित कलक्ट्रेट जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी इस अभियान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed