फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM sees flood relief post, claims preparations

Jalaun News: एसडीएम ने देखी बाढ़ राहत चौकी, तैयारियों का दावा

Mon, 08 Jul 2024 03:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
SDM sees flood relief post, claims preparations
कर्मचारियों को यमुना के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश
विज्ञापन

फोटो-23-टिकरी मुस्तकिल गांव में बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते एसडीएम। स्रोत-कार्यालयसंवाद न्यूज एजेंसी


जालौन। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। एसडीएम ने टिकरी मुस्तकिल में बनाई गई बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया।
बारिश के दिनों में यमुना का जलस्तर बढ़ जाता है। जलस्तर अधिक बढ़ने पर नदी के किनारे स्थित गांवों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां की जाती हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहई, दिवारा, टिकरी मुस्तकिल, रोमई मुस्तकिल आदि गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आते हैं।
एसडीएम अतुल कुमार ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ संवेदनशील गांव टिकरी मुस्तकिल में बनाई गई बाढ़ चौकी निरीक्षण किया। जहां तैनात कर्मचारियों को लगातार यमुना के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। ग्रामीण भी सहयोग के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

कहा कि नाले और नालों को किसी भी स्थिति में चोक न होने दें। ताकि पानी का जमाव न हो सके। जहां तक हो सके ऊंचे स्थान पर रहें। उन्होंने गोताखोरों, नाविकों एवं वालंटियर के संबंध में भी जानकारी ली और उनकी सूची मोबाइल नंबर सहित रखने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभी बाढ़ क्षेत्र में यमुना का जलस्तर अधिक नहीं है। फिर भी प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed