फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM raided the Tribulda mine

Jalaun News: तरीबुल्दा खदान पर एसडीएम ने मारा छापा

Sat, 24 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
SDM raided the Tribulda mine
कालपी। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने तरीबुल्दा स्थित बालू खदान पर अचानक छापा मार जांच की। कई कमियां मिली हैं, रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

खदान का पट्टा गत वर्ष शमा इंटरप्राइजेज, लखनऊ को आवंटित हुआ था, पर नवंबर में खनन सत्र शुरू होते ही विवाद उठ गया। लंबी खींचतान के बाद 16 अप्रैल से खनन कार्य शुरू हो सका। लगभग एक माह बाद ही मानकों को दरकिनार कर अत्यधिक खनन की शिकायत सामने आई, जिस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर टीम ने खनन स्थल की सीमा की नाप की और मौके पर मौजूद डंपरों-ट्रकों का भार व रॉयल्टी पर्चियां जांचीं। जांच में कई कमियां भी मिली हैं। अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट बनाई, उसको कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के पास भेज दिया गया है। अधिकारियों ने पट्टा-धारक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तय सीमा व गहराई से अधिक खनन पाया गया तो न केवल तत्काल रोक लगेगी, बल्कि जुर्माना और मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में सोशल मीडिया पर खदान से रवानगी करते ट्रकों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें निर्धारित मानक से अधिक बालू लदा दिखाई दे रहा था। इन्हीं तस्वीरों को संज्ञान लेकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि खदान की नियमित निगरानी के लिए अब राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण करेंगी, ताकि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। टीम में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, खनिज अधिकारी जेपी दत्ता, नायब तहसीलदार चंद्रमोहन शुक्ल, सदर लेखपाल जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed