फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,palika,tax,eo,team

गृहकर जमा करें तभी योजनाओं का लाभ

Thu, 21 Oct 2021 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
SDM,palika,tax,eo,team
कदौरा। आर्थिक तंगी से जूझ रही नगर पंचायत की आए बढ़ाने के लिए ईओ ने गृहकर बकाया वसूली के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए है। वसूली के लिए नगर में तीन सदस्यीय टीम बना कर नवंबर तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत में गृहकर की वसूली काफी धीमी है। वसूली को बढ़ाने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो बकाया गृहकर नहीं जमा नहीं करेगा। उसे राशनकार्ड, पेंशन, आवास आदि योजनाओं के लाभ न नहीं दिया जाएगा। इस समय नगर पंचायत आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। शासन ने राज्यवित्त में भारी-भरकम कटौती कर दी है। हालत यह है कि नगर पंचायत अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही है। नगर में गृह कर 10 लाख रुपये से अधिक बकाया है। वसूली के लिए भारत प्रजापति, सलमान व शिवशंकर की एक टीम बनाई है। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी बकाएदारों को दो बार नोटिस भी दिया जा चुका है। इस बार टीम को निर्देश दिया है, कि हर हाल में नवंबर में बकाया जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed