{"_id":"614236098ebc3ef147306d1c","slug":"sdm-palika-co-team-block-orai-news-knp6524096146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलकार खाली कराई खेल मैदान व चकरोड की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलकार खाली कराई खेल मैदान व चकरोड की जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार व तहसीलदार बलराम गुप्ता एवं राजस्व विभाग ने अभियान चलाकर सार्वजनिक खेल के मैदान तथा चकरोड की जमीन को खाली कराया। बुधवार की सुबह तहसीलदार बलराम गुप्ता के नेतृत्व में लेखपाल रामजीत सिंह तथा राजस्व कर्मचारियों की टीम ग्राम पथेरहटा में पहुंची। इस गांव में एक हेक्टेयर से अधिक में फैले सार्वजनिक खेल के मैदान की जमीन में चार किसानों ने मूंगफली की फसल की बुआई करके कब्जा कर लिया था। राजस्व कर्मचारियों की टीम ने मूंगफली की फसल को हटाकर खेल के मैदान को खाली कराया तथा जमीन का समतलीकरण कराकर खेलने के लिए बनाया गया। इसी प्रकार महेवा ब्लाक के ग्राम नूरपुर में चकरोड की 400 मीटर लंबी भूमि 18 किसानों के द्वारा अनाधिकृत कब्जा करके अतिक्रमण किया गया था। टीम अतिक्रमण को हटा कर चकरोड की जमीन को खाली कराया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि सरकारी तथा सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जे धारकों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी जमीन को खाली कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-----------
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
कालपी। कस्बे में बुधवार की दोपहर को जोल्हूपुर-कालपी राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक ने बाइक सवार 27 वर्षीय युवक को रौंद दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होगा। रहगीरों ने उसे जिला सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जहां रास्तें में उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
नगर के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी शिवेंद्र सिंह मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए जोल्हूपुर मोड़ गया था। वह दोपहर में कालपी आ रहा था। तभी रजत सिंह ढाबा के पास पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे शिवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर उप निरीक्षक हरिराम सिंह तथा आसपास के लोगों ने शिवेंद्र सिंह को सीएचसी में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिवेंद्र सिंह का पैतृक गांव कालपी कोतवाली का बेरई गांव है, जबकि वह कागजीपुरा मोहल्ले में परिवार समेत रहता था। दुर्घटना की सूचना पहुंचते ही घर में मातम छा गया। (संवाद)