फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM has inspected the market

एसडीएम ने किया मंडी का निरीक्षण

Mon, 15 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 15 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
SDM has inspected the market
नारेबाजी कर विरोध जताते दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

नवीन सब्जी मंडी स्थित सी टाइप की आठ दुकानों के बरामदे की दीवार ढहने से शनिवार को दुकानदार दुकानें खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सड़क पर बैठकर ही दुकानें चलाईं। एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। कहा कि घायलों को मुआवजा मिलेगा। बताया कि निर्माण की गुणवत्ता संदिग्ध है। इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसकी भी जांच होगी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने निर्माण में धांधली के खिलाफ नारेबाजी भी की।  

विज्ञापन


रविवार की देर शाम अचानक बरामदे की दीवार गिर गई थी। इसमें दबकर दो मजदूर भी घायल हो गए थे। मंडी सचिव डीके वर्मा के साथ निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने कहा कि   निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की टीएसी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि दुकानों में बड़ी-बड़ी दरारें हैं। उन्होंने मंडी सचिव से रिपोर्ट मांगी कि इन दुकानों का निर्माण कब और किस संस्था ने कराया था। वे निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजकर उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed