फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM closed the doors of the office, did not listen to the complaints of the complainants

Jalaun News: एसडीएम ने बंद कराए दफ्तर के दरवाजे, फरियादियों की नहीं सुनीं शिकायतें

Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
SDM closed the doors of the office, did not listen to the complaints of the complainants
फोटो - 03 एसडीएम के दरवाजे पर खड़े ग्रामीण। संवाद
माधौगढ़। पीडब्ल्यूडी की ओर से मेन रोड से रूदपुरा तक संपर्क मार्ग में घटिया डामरीकरण को लेकर दोपहर ग्रामीण एसडीएम को शिकायत देने पहुंचे। एसडीएम ने शिकायत सुनने के बजाय दरवाजा बंद कर लिया। इससे पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी की ओर से माधौगढ़-रामपुरा रोड से रूदपुरा तक लगभग 1500 मीटर सड़क का 13 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क के आसपास मिट्टी न डालने, सहकारी समिति व विद्यालय के पास रैंप का निर्माण न करने, रात में मानकविहीन डामरीकरण से नाराज ग्रामीण बुधवार दोपहर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने ग्रामीणों से शिकायत लेने के बजाय कर्मचारियों से दरवाजा बंद करा दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण गौरव सिंह, आकाश सिंह, मनीष सिंह का कहना है कि सड़क में घटिया निर्माण की शिकायत एसडीएम ने लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय दरवाजा बंद कर लेना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी जेई हर्षित का कहना है कि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार से साफ-सफाई, रैंप, ब्रेकर को लेकर कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों की समस्या को सुन लिया गया है। मानक से कार्य कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय व समिति के पास रैंप बनवा दिए जाएंगे। इस दौरान मनीष सिंह, कुलदीप सिंह,अंकित सिंह, मोहित सिंह, अशोक कुमार,देवदत्त सिंह आदि मौजूद रहे।

जब फरियादी शिकायत करने आए तो वह आते ही हंगामा करने लगे। इस पर दरवाजा बंद करने के लिए कहा था। बाद में जब वह बाहर गए तो लोग जा चुके थे।



राकेश सौनी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed