फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Screw stuck in five seats, SP declared candidates for 20 seats

पांच सीटों पर फंसा पेच, 20 सीटों पर सपा ने घोषित किए प्रत्याशी

Wed, 07 Apr 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Screw stuck in five seats, SP declared candidates for 20 seats
उरई। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव एवं चयन समिति ने बुधवार को जिला पंचायत की 25 सीटों में से 20 सीटों पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि पांच जिला पंचायत की सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर कई दावेदार मैदान में होने की वजह से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला पंचायत की जिन 20 सीटों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित हुए है, उनमें चुर्खी जिला पंचायत सीट से निशा देवी, सिरसाकलार सीट से सुरेंद्र सिंह सेंगर, कुठौंद से राजकुमार त्रिपाठी, बाबली सीट से सलमा बेगम, जगम्मनपुर सीट से मीरा राठौर, मई सीट से रामाधार कठेरिया, हरौली सीट से मंगला देवी, खकसीस सीट से कैलाशी देवी, कैलिया सीट से हेमंत धनगर, रेढ़र से बृजेंद्र दोहरे, पहाड़गांव सीट से भगवती देवी, गढ़र सीट से राजीव पटेल, शहजादपुरा सीट से शिवम सिंह सेंगर, सिकरीराजा सीट से संजीव कठेरिया का नाम घोषित किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सहाव सीट से वीरेंद्र त्रिपाठी, परासन सीट से प्रेमनारायण पाल, दिरावटी सीट से मोहिनी गुर्जर, ऐर सीट से जितेंद्र सिंह यादव, अकबरपुर इटौरा सीट से शिवकुमार कुशवाहा, महेवा सीट से मनीषा जादौन को सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। जैसारी कलां, गोहन, चतेला, बबीना व डकोर जिला पंचायत सीट पर अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके है। कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed