{"_id":"6022cedc8ebc3ed286630746","slug":"schools-will-open-from-today-corona-rules-will-have-to-be-followed-orai-news-knp6108976196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल, कोरोना नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल, कोरोना नियमों का करना होगा पालन
विज्ञापन
स्कूल कक्ष की पानी से धुलाई करते कर्मचारी
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना काल के चलते बंद चल रहे जूनियर हाईस्कूल स्कूल बुधवार से खुलेंगे। इसमें स्कूलों को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन करना होगा। हालांकि संक्रमण फैलने पर स्कूलों की जिम्मेदारी नहीं होगी। अभी कक्षा छह से आठ तक के स्कूल खुलेंगे। अगले महीने पहली मार्च से सभी स्कूल खुल जाएंगे। उधर, सरकार के आदेश के बाद कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में जूनियर विद्यालयों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है।
बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि स्कूलों को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा। स्वच्छ शौचालय व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी होगी। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मास्क पहनकर स्कूल आना होगा। कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। मिड डे मील भी पूरी सतर्कता से बंटेगा।
उन्होंने जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी स्कूल 959 है। जिसमें 95,758 बच्चे अध्ययनरत है जबकि जूनियर के 332 विद्यालय है। इनमें 35,479 बच्चे पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक से कक्षा आठ तक के कंपोजिट 228 विद्यालय है। कुल 1,31,237 बच्चे कक्षा एक से आठ तक के जिले में अध्ययनरत हैं। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि जिले में कुल मिलाकर 1510 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 1,31,237 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूलों का संचालन शासन के आदेश पर शुरू होना है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में साल भर से बंद जूनियर विद्यालयों में साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। विद्यालय स्टाफ अपने कर्मचारियों से कक्षाओं में सफाई अभियान चलाकर शिक्षा के लिए विद्यालय तैयार कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी स्कूल खुलने की खबरों से खासे उत्साहित हैं कि इतने लंबे समय के बाद वह अपने विद्यालय जा सकेंगे। बच्चों की डिमांड पर अभिभावक भी बच्चों की पढाई सामग्री खरीदते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों का उत्साह देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी उत्सव की तैयारी कर रहे हों। कस्बे के मदर्स प्राइड जूनियर पब्लिक स्कूल में तैयारियां जोरो पर हैं, कर्मचारी कक्षों सहित पूरी बिल्डिंग को ही सैनिटाइज करने में लगे हैं।