{"_id":"64a311b2533783ef060ea3d8","slug":"schools-opened-only-half-the-children-arrived-on-the-first-day-orai-news-c-224-1-ori1001-109-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खुल गए स्कूल, पहले दिन आधे बच्चे ही पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खुल गए स्कूल, पहले दिन आधे बच्चे ही पहुंचे
Mon, 03 Jul 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
उरई। जिले में सोमवार को परिषदीय विद्यालय सोमवार से शुरु हो गए। पहले दिन करीब 52 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही। अधिकांश स्कूलों में साफ सफाई का सिलसिला चला। पहले दिन बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। कुछ बच्चों ने होमवर्क भी चेक कराया। उधर, स्कूलों की चेकिंग के लिए भी प्रभारी बीएसए अमर सिंह ने निर्देशित किया गया है।
प्रभारी बीएसए ने बताया कि मंगलवार से स्कूलों की चेकिंग भी शुरु हो जाएगी। जिला समन्वयक मिड डे मील अजातशत्रु ने बताया कि परिषदीय विद्यालय में करीब 1.53 लाख बच्चे पंजीकृत है। सोमवार को करीब 52 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही हालांकि अभी पूरा ब्योरा नहीं आ पाया है।
उधर स्कूलों में शिक्षक अभिभावक बैठक का रोस्टर जारी कर दिया गया है। स्कूलों में पांच जुलाई से शिक्षक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल स्तर पर नोडल शिक्षक की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए ब्लाक स्तर से भी एक एक जिला स्तरीय अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जो स्कूलों में जाकर शिक्षक अभिभावक मीटिंग में भाग लेंगे और वास्तविकता परखेंगे। इसके बाद पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता श्यामजी गुप्ता ने बताया कि शिक्षक अभिभावकों की बैठक परिषदीय स्कूलों के अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी आयोजित की जाएगी। बैठक का ब्योरा एक निर्धारित प्रारुप पर भरना होगा। इसमें बच्चों की उपस्थिति, नामांकन, ठहराव और डीबीटी का भी अलग से ब्योरा भरना होगा। साथ ही बैठक के बारे में टिप्पणी भी लिखनी होगी। इसमें शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बाद में पांच अगस्त को बैठकों का ब्योरा राज्य परियोजना मुख्यालय भेजा जाएगा।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, पहले दिन प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका सरोज अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, तबस्सुम आरा, सोनम गुप्ता ने बच्चों का होमवर्क चेक किया। बच्चों ने पहले दिन होमवर्क चेक कराने के बाद खूब मस्ती की।