फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Schools are not showing interest in Inspire Award scheme

Jalaun News: इंस्पायर अवार्ड योजना में स्कूल नहीं दिखा रहे रुचि

Sat, 26 Aug 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Schools are not showing interest in Inspire Award scheme
उरई। इंस्पायर अवार्ड योजना में अभी तक किसी भी स्कूल से आवेदन नहीं हुआ है। इसमें कोई भी स्कूल रुचि नहीं दिखा रहा है। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही भी सामने आ रही है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर आवेदन कराने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना भारत सरकार की अनूठी योजना है। इसमें बच्चों के विकास और वैज्ञानिक सोच का तरीका मिलता है। इस योजना में हर वर्ष उत्तर प्रदेश से 10 बच्चों को जापान जाने का अवसर मिलता है। इंस्पायर अवार्ड योजना के प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि इस बारे में बीएसए के साथ भी मीटिंग हुई थी, जिसमें प्रत्येक विद्यालय के कोऑर्डिनेटर के रूप में विज्ञान अध्यापक, विज्ञान संचारक की मीटिंग की गई थी और निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी अभी तक एक ही पंजीयन नहीं कराया गया है, जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 550 एवं एडेड 40 विद्यालय, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय और सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालय मदरसा एवं संस्कृत पाठशाला के विद्यालय हैं। इस योजना में विद्यालय के पांच-पांच छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जा सकता है। इस योजना में सभी मान्यता प्राप्त विद्यालय का पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed