फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school will be enlightened

झटपट योजना से जगमग होंगे बिजली विहीन स्कूल

Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
school will be enlightened
उरई। जिले के 1500 स्कूलों में 208 स्कूल में बिजली कनेक्शन नहीं है। इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराने के लिए ऑनलाइन झटपट पोर्टल पर आवेदन किया गया है। फिलहाल आवेदन करने वाले 71 स्कूलों को इस्टीमेट भेज दिया गया है। अन्य स्कूलों की आवेदन प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन

जिले में 959 प्राइमरी स्कूल, 322 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 229 कंपोजिट विद्यालय समेत 1510 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 208 विद्यालय ऐसे हैं, जहां बिजली कनेक्शन नहीं है। इससे गर्मी में बच्चों के साथ शिक्षकों को खासी परेशानी होती है। शासन से ऐसे स्कूलों में बिजली कनेक्शन तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जाए, जिससे प्रक्रिया का पता चल सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण सौरभ पांडेय ने बताया कि स्कूलों में बिजली कनेक्शन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 208 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने इसके लिए 49 रुपये की रसीद कटवाई है। रसीद कटने के बाद बिजली विभाग की ओर से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद स्टीमेट बनाया जाएगा। स्टीमेट बनाने के बाद भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के झटपट पोर्टल पर आवेदन के बाद विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया तेजी से चलती है। प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि वह अपने स्कूल की आईडी बनाकर पोर्टल पर आवेदन करें। आवेदन की प्रगति भी देखते रहें। स्टीमेट आने के बाद स्कूल के फंड से उसका भुगतान करें। दूरी के हिसाब से साढ़े सात हजार से लेकर डेढ़ लाख तक का इस्टीमेट बनाया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने 208 बिना कनेक्शन वाले स्कूलों में से 200 स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इसमें एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद सिर्फ 71 स्कूलों की आईडी पर इस्टीमेट प्राप्त हुआ है। इसमें शिक्षा विभाग ने 33 स्कूलों का भुगतान दे दिया है।

ब्लाकवार बिना विद्युतीकरण वाले स्कूलों की सूची
ब्लॉक का नाम लक्ष्य आवेदन
डकोर 12 12
जालौन 13 13
कोंच 17 17
कदौरा 16 16
कुठौंद 12 12
महेबा 30 22
माधौगढ़ 40 40
नदीगांव 20 20
रामपुरा 48 48
---------------------------------
कुल 208 200
----------------------------------
स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग के झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया है। कनेक्शन पहुंचाने के लिए इस्टीमेट मिलते ही बिजली विभाग के खाते में भुगतान करा दिया जाएगा। तेजी से काम के लिए पत्राचार किया जा रहा है। सचिन कुमार, बीएसए जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed