{"_id":"63f0d1ab82dcae457b0d8004","slug":"school-van-overturned-11-children-injured-orai-news-c-12-1-84572-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: स्कूल की वैन पलटी, 11 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: स्कूल की वैन पलटी, 11 बच्चे घायल
Sat, 18 Feb 2023 06:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11 बच्चे चोटहिल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि चालक के नशे में होने के कारण हादसा हुआ है। स्कूल संचालक व चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
जगम्मनपुर में संचालित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को शुक्रवार को छुट्टी के बाद ओमनी वैन से भिटौरा गांव जा रहे थे। वैन में 16 बच्चे सवार थे। पुलिस के मुताबिक चालक राजू शराब के नशे में वैन चला था। रास्ते में तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया। 11 बच्चों के चोट लगी होने पर उन्हें सीएचसी रामपुरा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया है।
क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि स्कूली ओमनी वैन चालक राजू के शराब के नशे में होने के कारण ये हादसा हुआ। गनीमत रही कि बच्चों को सिर्फ मामूली चोटें आई। बच्चों के साथ इतनी बड़ी लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। विद्यालय के संचालक देवेंद्र कुमार व वाहन चालक राजू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में संचालित स्कूलों के वाहनों की अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। जिससे बच्चों के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सकें।