फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School van injured in ditch, injured three children

खंदक में घुसी स्कूली वैन, तीन बच्चे घायल

Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 12 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
School van injured in ditch, injured three children
वैन से बाहर निकले खौफजदा बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

अनियंत्रित स्कूली वैन ख्ंादक में जा घुसी। इससे वैन सवार तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने उनको बाहर निकाला। घायल बच्चों को तुरंत ही सीएचसी भेजा गया। हादसे की सूचना पाकर मौकेे पर पहुंचे परिजनों ने भी कोतवाली में जमकर हंगामा किया। सीओ संजय शर्मा ने बताया कि चालक फरार है। वैन को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह औरैया रोड पर प्रतापपुरा गांव के पास स्थित कन्हैया लाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर की वैन करीब छह दर्जन बच्चों को लेकर लौना गांव से लौट रही थी। बताया जाता है कि अचानक चालक ने वैन से संतुलन खो दिया और देखते ही देखते सड़क किनारे स्थित खंदक में जा घुसी। खंदक से महज पांच-दस कदम दूरी पर तालाब नुमा गड्ढा था। यदि वैन गड्ढे तक पहुंच जाती या पलट जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन


बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने तत्काल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। लौना गांव के रूद्र (5) पुत्र शीलू, स्वाती (5) पुत्री अरविंद, अंश (7) पुत्र लल्लन के सिर, हाथ और पैर मेें चोटें आईं। तीनों बच्चों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई, लेकिन तब तक वैन का चालक फरार हो चुका था। अभिभावकों को वैन हादसे की जानकारी मिली तो रोते बिलखते स्कूल पहुंच गए। प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्हें बच्चों के ठीक होने की जानकारी मिली तो पहले अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर अभिभावकों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाए। भीड़ के तेवर देख पुलिस ने फौरन ही खंदक से वैन खिंचवा कर थाने में खड़ी कराई। अभिभावक ललित कुमार, भूपेंद्र सिंह, अरविंद गुप्ता, रमेश बाबू आदि की तहरीर पर वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है।


घायल बच्चों को देख महिलाएं बेहोश
जिन बच्चों को सुबह तैयार कर स्कूल भेजा था, उनको अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देख महिलाओं के होश उड़ गए। दो महिलाएं तो गश खाकर ही अस्पताल मेें गिर पड़ी। उन्हें डाक्टरों ने उपचार देकर सामान्य किया। जिन बच्चों को चोटें नहीं आई थीं, वे भी अस्पताल में माता-पिता को देखकर रो पड़े। परिजनों का आरोप है कि वैन चालक शराब के नशे में था। इस कारण हादसा हुआ।


विद्यालय प्रबंधन बताता रहा हादसा
स्कूल केे उप प्रबंधक विपुल अग्रवाल का कहना है कि वैन में मौजूद परिचालक संतोष के मुताबिक सामने से आ रही बाइक को बचाने में चालक से गाड़ी अनियंत्रित हुई है। विद्यालय का कोई भी वैन चालक नशे का लती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed