फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,hospital,water,police,FIR

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पैदल जा रहे किशोर को मारी टक्कर, मौत

Wed, 09 Jun 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
school,hospital,water,police,FIR
कदौरा। मवेशियों को नहर से पानी पिला कर पैदल घर लौट रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल किशोर को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम करमचन्दपुर निवासी किशोर सुंदरम (15) बुधवार की सुबह मवेशियों को गांव के बाहर स्थित नहर से पानी पिलाने गया था। पानी पिला कर पैदल लौट रहे किशोर को अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों घायल किशोर को सीएचसी ले कर आए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां लाल कुंवर का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर गांव का है और कालपी से गेहूं बेच कर गांव आ रहा था। पिता महेश ने बताया कि तीन पुत्रों में सबसे छोटा था और हाईस्कूल में पढ़ता था। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed