फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,home,FIR,covid 19,vaccinated

जहटौली गांव मे 50 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
school,home,FIR,covid 19,vaccinated
लीड
विज्ञापन

-------
जागरूक करने गई टीम से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
- पुलिस ने एक नामजद व तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। थाना क्षेत्र के गांव निस्बापुर में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने गए स्वास्थ्य कर्मियों से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोगों मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है कि चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें से एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य अभद्रता करने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है।
थाना क्षेत्र के ग्राम निस्बापुर गांव में मंगलवार की दोपहर स्वास्थ्य कर्मी गीता देवी व वेदांती देवी परिषदीय विद्यालय में लगें कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को घर-घर कहने गई थी। वैक्सीन लगवाने के नाम पर ग्रामीण भड़क गए और उनसे अभद्रता करने लगे। मामला बढ़ते देख स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस व अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बीडीओ अतिरंजन सिंह व चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वैक्सीन के बारे में गलत अफवाह फैलाने व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पर ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद अधिकारी सख्त हुए और पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की तहरीर पर भीड़ को उकसाने वाले वीर सिंह (55) व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने पर वीर सिंह को पकड़ लिया गया है। अन्य ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालों को नहीं छोड़ा नहीं जाएगा। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में 50 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर प्रधान व स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
जहटौली गांव मे 50 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
सिरसा कलार। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जहटौली में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 लोगों को वैक्सीन लगवाई। बताते चलें कि मंगलवार को पीएचसी सिरसा कलार की टीम ने विद्यालय में कैंप लगाकर 50 लोगों के रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई। ग्राम प्रधान योगेश चौराशिया, ग्राम पंचायत अधिकारी योगेश, प्रकाश सोनी व युवा वर्ग के प्रयास से 50 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। इस दौरान कोबिड टीम में एएनएम आशा कठेरिया, डा पुष्पांजलि, फ र्मासिस्ट योगेश कुमार कटियार, आंगनबाड़ी अशोका पांडे, आशा कृष्णा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed