फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,exam,BSA,covid 19,collage

टीजीटी की परीक्षा में 460 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 08 Aug 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
school,exam,BSA,covid 19,collage
उरई। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज समेत पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी के बीच हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में निर्धारित समय साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। परीक्षा के मुख्य द्वार पर छात्र-छात्राओं की तलाशी के बाद ही प्रवेश मिला। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कर दो गज की दूरी का ध्यान रखने के साथ अंदर जाने दिया गया। सुबह की पाली में 1464 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1240 परीक्षा देने पहुंचे। जबकि 224 गैरहाजिर रहे। इसी तरह 1426 पंजीकृत थे। जिसमें 1190 परीक्षा देने पहुंचे और 236 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में पंजीकृत 2890 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2430 परीक्षार्थी सम्मिलित रहे। जबकि 460 ने टीजीटी की परीक्षा छोड़ी। परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रत्येक पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट एक पर्यवेक्षक तथा दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। डीआईओएस भगवत पटेल ने दो सचल दल, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव व व डायट प्रवक्ता की टीम ने परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। परीक्षाएं शांतिपूर्वक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed