फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School bus filled with tumble, 12 wounded

बच्चों से भरी स्कूली बस खंती में पलटी, 12 घायल

Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Wed, 26 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
School bus filled with tumble, 12 wounded
खंती में पलटी बस के पास लगी भीड़। - फोटो : Amar ujala

उरई। कुठौंद थाना क्षएत्र के ग्राम आल विजवाहा के पास मंगलवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी स्कूल बस खंती में पलट गई। घटना में 12 बच्चे चुटहिल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अभिभावकों की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने पर उसे छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


 औरैया शहर के लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल की बस मंगलवार सुबह कुठौंद क्षेत्र के ग्राम नावर सहित आसपास के गांवों से करीब दो दर्जन बच्चों को लेकर स्कूल लौट रही थी। वह ग्राम आल विजवाहा के पास पहुंची थी कि सामने बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बस खंती में जाकर पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। शीशे तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला। एंबुलेंस व निजी वाहन से चुटहिल हुए 12 बच्चों को औरैया जिला अस्पातल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक हुसेपुरा निवासी बलवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। स्कूल के डायरेक्टर सौरभ भूषण भी मौके पर पहुंचे। अभिभावकों की ओर से रिपोर्ट नहीं दर्ज कराने की वजह से चालक को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष एचएल वर्मा ने बताया कि बस सालभर पुरानी है। फिटनेस व अन्य कागजात दुरुस्त पाए गए हैं। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed