फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,BSA,dress,covid 19,vaccinated

पहना मास्क, खोली किताबें और खाया भोजन

Wed, 01 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
school,BSA,dress,covid 19,vaccinated
सिरसा के स्कूल में प्रार्थना करते बच्चे। - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना काल के चलते करीब पांच महीने बाद बुधवार को परिषदीय विद्यालय (कक्षा एक से पांच) एक बार फिर अपने रंग में नजर आए। सुबह होते ही साफ सुथरी ड्रेस में बच्चे बैग टांगे चेहरे पर मास्क लगाकर स्कूल जाते नजर आए। कुछ अभिभावक काफी छोटे बच्चों को समझाते हुए स्कूल के गेट तक लेकर पहुंचे। वहीं शिक्षकों के भी तेज कदम स्कूल की ओर बढ़ते दिखे। महीनों बाद विद्यालयों में नन्हें बच्चों की प्रार्थनाएं सुनाई दी। इसके बाद किताबें खुली को पढ़ाई शुरू हुई और फिर दोपहर में पहले की तरह कतार में बैठकर बच्चों ने मिड डे मील का भी आनंद लिया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद बीते साल अप्रैल माह से परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। बुधवार से ही स्कूलों को खोलने का आदेश था, लिहाजा अधिकांश विद्यालयों में सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। स्कूल परिसर को सैनेटाइजेशन कराया गया था। बुधवार को भी कोंच, जालौन, कालपी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विद्यालयों में सैनिटाइजर बोतलें भी रखी गई थी। बच्चों को सैनेटाइज कराकर ही कक्षाओं मे ंप्रवेश कराया गया। स्कूल खुलते ही आटा, डकोर, कदौरा आदि क्षेत्रों के विद्यालयों की रसोई से धुंआ भी उठने लगा और बच्चों के लिए दोपहर के भोजन की तैयारी शुरू हुई। हांलांकि पहला दिन होने के कारण कक्षाओं में बच्चों की संख्या पूरी नहीं रही। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि लगभग सभी विद्यालयों में अध्यापन कार्य शुरू हो चुका है, शिक्षकों की भी उपस्थिति अधिक रही है। रही बात बाढ़ प्रभावित इलाकों की तो वहां भी फिलहाल मोहल्ला क्लास की सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed