{"_id":"5e18c6608ebc3e8791706205","slug":"samples-raided-in-fertilizer-shops-orai-news-knp5376222191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापा मारकर भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापा मारकर भरे नमूने
विज्ञापन
खाद की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर के बाजार में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान उर्वरक की दो दुकानों में खाद के नमूने भरने की कार्रवाई की गई। चेकिंग होने पर बाजार में हड़कंप मच गया व डीलर अपनी अपनी दुकानों के शटर बंद कर रफूचक्कर हो गए।
एसडीएम कौशल कुमार, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी परितोष मिश्रा, बाबू शिव भजन, देवेंद्र पाल, किशोर टरननगंज बाजार स्थित सत्यम फर्टिलाइजर तथा गुप्ता खाद भंडार की दुकानों में पहुंचे और टीम ने डीएपी खाद के नमूने भरे तथा छापा मारने की खबर मिलने पर उर्वरक कारोबारियों में हलचल मच गई। उर्वरक डीलर अपनी अपनी दुकानों के शटर में ताले लगाकर रफूचक्कर हो गए।
संयुक्त टीम के अधिकारी बाजार में अन्य उर्वरक की दुकानों पर पहुंचे, लेकिन दुकानों में ताला लगा होने से वापस चले गए। किसानों ने आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि उर्वरक कारोबारी यूरिया खाद की बोरी निर्धारित रुपये से अधिक रेट में बेचकर शोषण कर रहे हैं। खाद के नमूने को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।