फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   samaaj kee madad se kishoriyon ko aage kee padhaee ka mauka mila: deeem

समाज की मदद से किशोरियों को आगे की पढ़ाई का मौका मिला: डीएम

Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
samaaj kee madad se kishoriyon ko aage kee padhaee ka mauka mila: deeem
जीआईसी में समावेशी शिक्षा कार्यशाला को संबोधित करते डीएम। - फोटो : ORAI
उरई। किशोरी शिक्षा समाधान योजना कार्यक्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ.मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कालेज उरई मेें कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और समाजसेवियों के सहयोग से 20 किशोरियों को तीन साइकिल, 20 टैबलेट, किताबें और शिक्षा सामग्री दी गई। डीएम ने कहा कि समाज के लोगों की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर किशोरियों को आगे पढ़ने का मौका मिल रहा है। यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन

छात्रा शिवानी, निकेता देवी, काजल को समाजसेवी डॉक्टर नितिन मित्तल ने शिक्षा के लिए गोद लिया। कीर्ति सोनी को सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने, रिंकी को डीआईओएस भगवत पटेल ने गोद लिया। प्रियंका, लक्ष्मी को एसआर ग्रुप के डॉ. सीपी गुप्ता, दीपांजलि को समाजसेवी विनीत अग्रवाल, शिल्पी को कौशल किशोर गुर्जर, अनुष्का जाटव को भूपेंद्र राजपूत, साक्षी, रोहिनी को रूपेश बाथम, संजुम को अविनाश, साधना को अजय इटौरिया, कीर्ति और साधना को रामराजा निरंजन, मधु को उत्तम कुमार निरंजन, निशा, मीरा को शशिकांत ने गोद लेकर पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। महेंद्र गुप्ता, शांति स्वरूप महेश्वरी, जयपुरिया स्कूल के प्रबंधक विकार हैदर ने किशोरियों को मोबाइल दिए। इंटर कालेज एट के प्रबंधक रामऔतार सिंह व अजय पांडेय ने 15 टैबलेट दिए। गांधी इंटर कालेज के प्राध्यापक स्पनिल भट्ट ने तीन किशोरियों को साइकिल दी। छात्रा रिंकी, साक्षी और अनुष्का ने डीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया, परमार्थ संस्था के सचिव संजय सिंह आदि ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। कहा कि उन्हें जो दैनिक उपयोग की सामग्री दी गई, उसका उपयोग करते हुए परिवार और जिले का नाम रोशन करें। संचालन डीआईओएस भगवत पटेल ने किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर, अनिल गुप्ता, संजीव त्यागी, डॉ. ममता स्वर्णकार, अनुराग, अमित नायक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed