{"_id":"5f32e8c38ebc3eaae2694f3a","slug":"salary-of-teachers-found-absent-asked-for-clarification-orai-news-knp576387968","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने मंगलवार को डकोर ब्लाक के सात स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्कूल बंद मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए सबसे पहले प्राइमरी स्कूल कुसमिलिया पहुंचे। जहां सहायक अध्यापिका कल्पना सोनी व चंद्रमुखी गैरहाजिर मिली। फिर प्राइमरी स्कूल डकोर के निरीक्षण में अध्यापिका अर्चना गुप्ता गैरहाजिर मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहाना में शिक्षिका राखी गुप्ता गैरहाजिर मिली। इसके बाद 11.44 बजे बीएसए जब कन्या प्राइमरी स्कूल मुहाना पहुंचे तो स्कूल में ताला लटक रहा था पर रसोइया मौजूद मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरेछा में व्यवस्था ठीक मिली। प्राइमरी विद्यालय मकरेछा में प्रधानाध्यापक कक्ष में गंदगी देखकर प्रधानाध्यापक मैथिलीशरण पटैरिया को फटकार लगाई। एक शिक्षिका के गैरहाजिर मिलने पर और उसके नियमानुसार छुट्टी के लिए आवेदन न करने पर नाराजगी जताई और हफ्ते भर के व्यवस्था में सुधार की चेतावनी दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद मिले। व्यवस्था भी ठीक मिली। शिक्षकों ने शिकायत की कि कालेज के ऊपर से एचटी लाइन निकली है, जिसकी वजह से कंरट की संभावना रहती है। इस पर बीएसए ने विभागीय पत्र लिखने की बात कही।
नवाचार की कार्ययोजना सौंपी
उरई। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नवाचार की आगामी सत्र की कार्ययोजना की जानकारी डीआईओएस ने डीएम डा. मन्नान अख्तर को सौंपी। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि कौन बनेगा नन्हा कलाम, किशोरी शिक्षा समाधान योजना, जालौन कॅरियर प्रोग्राम, पुरातन छात्र परिषद के तहत जीआईसी के सुंदरीकरण का इस साल और काम किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना डीएम को सौैंपी गई। संवाद
विज्ञापन
स्कूल परिसर में किया पौधरोपण
माधौगढ़। जूनियर विद्यालय हैदलपुरा के परिसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक यशवीर ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत पौधरोपण किया। यशवीर ने कहा कि हमारी संस्कृति में हमेशा ही प्रकृति की पूजा होती रही है। पौधों को अपने पुत्र के समान पालना चाहिए। मोहित गुप्ता ने कहा कि पेड़ों के द्वारा ही हमें प्राणवायु मिलती है। हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे हैं प्रांतीय सह संयोजक धार्मिक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि अमित ने कहा की हर व्यक्ति को पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए प्रत्येक दिन में कम से कम एक घंटे का समय देना चाहिए। इस दौरान सीमा सिंह, राजबहादुर, राजेंद्र, विनय, गुड्डू सिंह, सुदीप सिंह आदि रहे। संवाद