फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salaries of teachers of 125 schools found absent, stopped

Jalaun News: गैरहाजिर मिले 125 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोका

Fri, 22 Dec 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Salaries of teachers of 125 schools found absent, stopped
उरई। निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 125 स्कूलों के 125 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोका गया। वहीं, निरीक्षण के दौरान बंद मिले 15 स्कूलों के पूरे स्टाफ के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा सरकारी परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान 125 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले थे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय से नदारद मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और परिचारक का निरीक्षण तिथि का बीएसए चंद्रप्रकाश ने एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

निरीक्षण तिथि में अनुपस्थिति पर सभी शिक्षकों को स्पष्टीकरण देते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। समय से स्पष्टीकरण न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान 15 विद्यालय बंद मिले थे। बंद विद्यालयों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बीएसए ने समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed