{"_id":"5f888ef38ebc3e9bf96c51cf","slug":"sadak-haadase-mein-loha-vyaapaaree-ke-sir-mein-lagee-chot-maut-orai-news-knp5887181111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में लोहा व्यापारी के सिर में लगी चोट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में लोहा व्यापारी के सिर में लगी चोट, मौत
विज्ञापन
व्यापारी नीरज की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़/ रामपुरा(जालौन)। सड़क हादसे में सिर में चोट लगने से रामपुरा के युवा लोहा व्यापारी की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम हुआ। व्यापारी बाइक से एमपी में अपनी ससुराल से पत्नी और बच्चों को लेने जा रहा था। पुलिस और परिजनों को गुरुवार सुबह जानकारी हुई। कोतवाल बीएल यादव ने बताया कि किसी वाहन से हादसा हुआ है। मौके पर बाइक सवार के पास से हेलमेट नहीं मिला है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के कस्बा रामपुरा निवासी लोहा व्यापारी नीरज राठौर (32) पुत्र महेश बुधवार शाम बाइक से पत्नी कल्पना और बच्चों अंश (8), रजत (4) को लेने मध्य प्रदेश के लहार स्थित ससुराल जा रहे थे। गोपालपुरा के रानी के बगीचे के पास एमपी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने नीरज की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए। नीरज उछलकर सड़क पर गिर गए। हेलमेट न होने से नीरज के सिर से खून बहने लगा। गुरुवार सुबह टहलने गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पिता महेश, भाई जीतेंद्र और अंजू का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। कोतवाल का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
पत्नी बोली, नवरात्र में आने के लिए कहा था, नहीं माने
पत्नी कल्पना ने रोते हुए बताया कि उसने पति से नवरात्र शुरू होने पर बुलाने आने के लिए कहा था। कारोबार संबंधी काम भी होने से उन्होंने बात नहीं मानी। बुधवार को घर में किसी से कुछ कहे बिना बुलाने चल दिए। मानो मौत ही उन्हें खींच लाई हो।
विज्ञापन
मां से मइया के दर्शन कराने का किया था वादा
बदहवास मां गायत्री बार-बार पछाड़ खा जाती थीं। उन्होंने बिलखते हुए बताया कि बेटे ने उनसे इस नवरात्र में रतनगढ़ मइया के दर्शन कराने ले जाने का वादा किया था। बेटा दुनिया से ऐसे नहीं जा सकता। पिता ने भरे गले से कहा कि, नीरज के मासूम बच्चों का क्या दोष था जो उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया।