फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rural sports league from 1st December, budget allocated

Jalaun News: एक दिसंबर से ग्रामीण खेल लीग, बजट किया गया आवंटित

Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 28 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rural sports league from 1st December, budget allocated
उरई। ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विकास भवन सभागार में जिला कार्यकारी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन एक दिसंबर से दस दिसंबर के बीच सभी ब्लाकों एवं जनपद स्तर पर इंदिरा स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि यह खेल प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की आठ विधाओं एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन में प्रतिभागियों की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न आयुवर्ग व वजन कैटेगरी में कराई जाएगी। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए 36315 रुपये प्रति ब्लॉक बजट आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रत्येक ब्लॉक की प्रतियोगिताओं की तिथियों का पूर्व निर्धारण कर प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार ग्राम प्रधानों, जूनियर, हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर खेल संघों के सहयोग से आयोजित कराया जाएगा। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए 1,95,000 रुपये का बजट आवंटन किया गया है। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर के बीच कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed