{"_id":"5ec80fc98ebc3e902b0f7d27","slug":"rooster-changed-now-markets-will-open-and-close-two-hours-ago-orai-news-knp5615281200","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर बदला, अब दो घंटे पहले खुलेंगे और बंद होंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर बदला, अब दो घंटे पहले खुलेंगे और बंद होंगे बाजार
विज्ञापन
जालौन में एसडीएम से वार्ता करते व्यापारी
- फोटो : ORAI
जालौन। भीषण गर्मी के चलते ग्राहकों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम ने नगर के बाजार के खुलने के समय में आंशिक परिवर्तन किया। अब बाजार नए समय के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेगा।
लॉकडाउन-4 में बाजार खुलने के लिए जो रूपरेखा बनाई गई थी। उसके अनुसार बायीं साइड के बाजार को एक दिन और उसके अगले दिन दायीं साइड का बाजार खुलना था। बाजार का समय भी बढ़ाकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कर दिया गया था। इस समय पारा लगातार ऊपर जा रहा है, लू भी चलने लगी है। ऐसे में सुबह 10 बजे तक मौसम गर्म हो जाता है। नगर का बाजार प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित है। ऐसे में दोपहर में लोग बाजार आने से कतराते हैं।
इस कारण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रामजी अग्रवाल, अनुराग बहरे, पुनीत मित्तल, अनुराग विश्नोई आदि ने एसडीएम से मिलकर बाजार के समय में आंशिक परिवर्तन करने की मांग एसडीएम से की थी। एसडीएम ने बाजार के समय में आंशिक परिवर्तन करते हुए शनिवार से बाजार खोलने का समय सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि सिर्फ बाजार के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। शेष सारे नियम व शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी।
विज्ञापन
लॉकडाउन उल्लंघन पर छह दुकानदारों को नोटिस
जालौन। नगर में लॉकडाउन के बीच बाजार खोलने के लिए जो रूपरेखा तय की गई है। उसके अनुसार देवनगर चौराहा तहसील रोड होकर बाजार आने पर मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को दाएं साइड की दुकानें एवं बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बाएं साइड की दुकानें खुलेंगी। लेकिन कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर पुलिस व प्रशासन ने देवनगर चौराहा, पुरानी नझाई, सब्जी मंडी के पास ऑटो पाटर्स, मिठाई, बीज भंडार किराना आदि के छह दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।