फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways driver is not obeying the order of the manager

रोडवेज चालक नहीं मान रहे प्रबंधक का आदेश

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver is not obeying the order of the manager
एट हाईवे से गुजरती परिवाहन विभाग की बसें - फोटो : ORAI
एट। रोडवेज बसों के संचालक क्षेत्री प्रबंधक झांसी के आदेश को नहीं मान रहे है। लिखित निर्देश के बाद भी संचालक मनमानी करते हुए बसों के कस्बे के अंदर से नहीं ले जा रहे है।
विज्ञापन

बता दें करीब तीन माह पहले सड़क निर्माण की वजह से रोडवेज बसों का संचालन अंदर से बंद कर दिया गया थे। सड़क निर्माण के बाद बसों का संचालन शुरू न होने से बाशिंदों परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि बसों से यात्रा करने वालों को या तो हाईवे पर एक दो किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा करनी पड़ रही है। या जान जोखिम में डाल कर डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

यात्रियों की समस्याओं को लेकर 19 सितंबर को खबर छापी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए झांसी व उरई के क्षेत्रीय प्रबंधक ने 21 सितंबर को पत्र के माध्यम से आदेश जारी करते हुए सभी चालक परिचालकों को निर्देश दिए थे कि कस्बे के अंदर से बसों का संचालन जारी रखे। आदेश न मानने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पर कस्बे के अंदर से बस संचालन नहीं शुरू हो सका। जिससे कस्बे से यात्री यात्रा करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही एआरएम उरई केसरी नंदन का कहना है कि अगर आदेश के बाद भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है तो जांच करके चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed