फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways bus service from Orai to Chitrakootdham from today

Jalaun News: उरई से चित्रकूटधाम के लिए आज से रोडवेज बस सेवा

Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Orai to Chitrakootdham from today
उरई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उरई से चित्रकूटधाम तक नई बस सेवा मंगलवार से शुरू हो जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई डिपो कमल किशोर आर्य ने बताया कि मंगलवार की सुबह रोडवेज डिपो से इस बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा हरी झंडी दिखाकर बस सेवा को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उरई डिपो की दो बसों का संचालन उरई-राठ-महोबा-बांदा-कर्वी (चित्रकूटधाम) मार्ग पर किया जाएगा। इस सेवा से धार्मिक पर्यटन के लिए चित्रकूट जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। मार्ग की कुल दूरी 264 किलोमीटर है, जबकि बसों का दैनिक संचालन 528 किलोमीटर रहेगा। बस संचालन के लिए संविदा चालक पंकज, प्रवीण कुमार तिवारी व आउटसोर्स परिचालक मोहन गुप्ता, हृदेश सहित अन्य स्पेयर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन







उरई-चित्रकूटधाम बस सेवा समय सारिणी

उरई से प्रस्थान सुबह 7 बजे

राठ सुबह 9:00 से 9:20 बजे

महोबा सुबह 10:50 से 11:10 बजे

बांदा दोपहर 12:50 से 1:10 बजे

कर्वी (चित्रकूटधाम) आगमन दोपहर 2:50 बजे

वापसी समय सारिणी

कर्वी (चित्रकूटधाम) से प्रस्थान सुबह 10 बजे

बांदा सुबह 11:40 से 12 बजे

महोबा दोपहर 1:40 से 2 बजे

राठ दोपहर 3:30 से 3:50 बजे

उरई आगमन शाम 5:50 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed