फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways bus falls into ditch due to collision with truck, driver injured

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस खंदक में गिरी, चालक घायल

Mon, 28 Oct 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 28 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus falls into ditch due to collision with truck, driver injured
एट/उरई (जालौन)। हाईवे पर जा रही रोजवेज बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस डिवाइडर से टकराकर खंदक में चली गई। हादसे में चालक घायल हो गया। बस में चालक सहित 11 लोग सवार थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से झांसी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे पर उरई से झांसी की ओर जा रही रोडवेज बस रविवार सुबह करीब चार बजे जैसे ही एट के बिजली घर के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस डिवाइडर से टकराकर खंदक में घुस गई। हादसे से चीख पुकार मच गई। हादसे में बस चालक चित्रकूट के भरतकूप निवासी राजेंद्र प्रजापति (45) घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक को चोट लगी थी। जिस पर जिला अस्पताल भिजवाया गया था। बाकी सभी यात्री सुरक्षित थे, उन्हें दूसरी बस से झांसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed