फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads will be constructed at Municipality and Panchayat level with Rs 7.45 crore.

Jalaun News: 7.45 करोड़ से होगा पालिका,पंचायत स्तर पर सड़कों का निर्माण

Tue, 19 Sep 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Roads will be constructed at Municipality and Panchayat level with Rs 7.45 crore.
उरई। नगर निगम, पालिकाओं, पंचायतों को 15वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इसमें जिले की सात पंचायतों, चार पालिकाओं को करीब सात करोड़ 45 लाख 86 हजार मिले हैं। इस धनराशि से नगर में नाली, सड़कों, ठोस अवशेष प्रबंधन पर काम होगा।
विज्ञापन


जिले की नगर पालिका और पंचायतें बजट का रोना रो रही थीं। बदहाल हो चुकी सड़कों के निर्माण के लिए बजट नहीं था। कुछ सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर भी हो गए थे। बजट के चलते उनका निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उरई पालिका की स्थिति सबसे ज्यादा बदहाल है। पालिका पहले से ही घाटे में चल रही है।
विज्ञापन

बजट आ जाने से अधिकारियों ने भी सर्वे के साथ टेंडर प्रक्रिया के लिए सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं। जल्द काम भी शुरू करवा दिया जाएगा। चारों पालिकाओं को छह करोड़ दस लाख 54 हजार 344 रुपये मिले हैं। वहीं सातों पंचायतों को एक करोड़ 35 लाख 31 हजार 820 रुपये का बजट निर्माण के लिए मिला हैं। उरई नगर पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि बजट आ गया है। बोर्ड बैठक के बाद निर्णाय लिया जाएगा। कहां-कहां काम करना है। बजट आने से विकास कराने में सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों पालिकाओं को मिले छह करोड़ दस लाख 54 हजार

बजट भले ही कम आया हो, लेकिन नगर में कई प्रकार के विकास होने से कई समस्याओं से लोगों को निजात मिल जाएगी। 15 वें वित्त में जालौन पालिका को एक करोड़ 22 लाख 68 हजार 168 रुपये का बजट मिला है। कालपी पालिका को 80 लाख 83 हजार 280 रुपये का बजट मिला। कोंच पालिका में एक करोड़ 31 लाख 73 हजार 700 रुपये का मिले। उरई पालिका में दो करोड़ 75 लाख 29 हजार 196 रुपये का बजट आया है।




सात पंचायतों को मिले एक करोड़ 35 लाख
सात पंचायतों को बजट कम मिला है। जिसमें कुछ पंचायतों की स्थिति सबसे बदतर है। वहीं एट नगर पंचायत नई बनी है। उसमें भी बजट का भाव बना था। कदौरा पंचायत को 22 लाख 81 हजार 736 रुपये की धनराशि आवंटित हुई। कोटरा को 12 लाख 73 हजार 884, माधौगढ़ को 19 लाख 13 हजार 384 रुपये, एट को 23 लाख 27 हजार 780 रुपये, नदीगांव को 12 लाख 89 हजार 232 रुपये, रामपुरा को 30 लाख 69 हजार 600 रुपये, ऊमरी को 13 लाख 76 हजार 204 रुपये का बजट आवंटित हुआ। जिससे जल्द निर्माण होना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed