फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road worth Rs 40 lakhs starts crumbling, contractor, AE and JE face action

Jalaun News: उखड़ने लगी 40 लाख की सड़क, ठेकेदार, एई व जेई कार्रवाई की जद में

Mon, 24 Nov 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Road worth Rs 40 lakhs starts crumbling, contractor, AE and JE face action
फोटो - 28 हाथ से सड़क को उखाड़ता ग्रामीण। संवाद
उरई। 40 लाख से बन रही चार किलोमीटर सड़क बनते ही हाथों से उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने ठेकेदार व अधिकारियों पर मिलीभगत कर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया। मामला जब डीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने हरदोई से कुंवरपुरा गांव को जोड़ने वाली सड़क की एसडीएम से जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर उन्होंने एई व जेई पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, ठेकेदार को दोबारा सड़क बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा हरदोई से कुंवरपुरा तक चार किलोमीटर सड़क को चालीस लाख की लागत से बनाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा जो सड़क अभी तक बनाई है, वह उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने हाथ से निर्माणाधीन सड़क को उखाड़कर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने एसडीएम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत की प्रथम दृष्ट्या जांच में पाया गया कि मार्ग का नवीनीकरण का कार्य स्वीकृत था। सड़क निर्माण में नवीनीकरण के मानक का प्रयोग नहीं किया गया। मीटर सड़क के निर्माण में डस्ट का प्रयोग किया गया। सड़क की सफाई किए बिना ही का बिटूमीन का उपयोग किया गया था जो मानकों के विपरीत है। निर्माण कार्य में अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने बताया कि सड़क निर्माण के समय मौके पर रहकर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले संबंधित एई हृयेश कुमार व जेई नागेंद्र को प्रथमदृष्टया लापरवाही का दोषी मानते हुए विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी अनियमितता के कारण कठोर कार्रवाई करते हुए सड़क को दोबारा मानक अनुसार निर्माण कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना एवं उपजिलाधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed