फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road widened at a cost of 30 crores uprooted in two months

30 करोड़ लागत से चौड़ी की गई सड़क दो माह में उखड़ी

Mon, 03 Oct 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Road widened at a cost of 30 crores uprooted in two months
सिरसा कलार। कालपी-मदारीपुर मार्ग का चौड़ीकरण 30 करोड़ की लागत से किया गया था, लेकिन यह सड़क दो माह में ही उखड़ गई। इस दौरान बनाई गई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। अब लोक निर्माण विभाग इसकी मरम्मत की बात कर रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड तीन ने कालपी-मदारीपुर मुख्य मार्ग में गोरा कला से मदारीपुर तक 28 किलोमीटर रोड के दोनों तरफ चौड़ीकरण किया था। यह सड़क एक भी बरसात नहीं झेल पाई। दो महीने के अंदर ही जगह-जगह उखड़ गई है।
विज्ञापन

सिरसा कलार में पिंटू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पास रोड इतनी उखड़ गई है कि उसकी मिट्टी तक निकल गई है। न्यामतपुर से सिरसा कलार तक अभिदेपुर के पास, दमरास पेट्रोल पंप के बपा, मलथुआ के पास सड़क उखड़ी हुई है। सिरसा कलार में तरसौर चौराहे के पास भी पुलिया टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दुघर्टना की आशंका है। क्षेत्र के लोकेंद्र, पिंटू, बीर सिंह, मोहन का कहना है कि मार्ग पर चौड़ीकरण का काम तो हुआ है, पर रोड बनाते वक्त मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। कुटाई से लेकर डामर डालने तक में महज खानापूरी की गई है।
लोक निर्माण विभाग 3 के अवर अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि बरसात बंद होते ही सड़क जहां पर उखड़ी है और टूटी पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed