फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road washed away again by strong currents of Pahuj River; heavy vehicles banned.

Jalaun News: पहुज नदी के तेज बहाव से फिर कटी सड़क, भारी वाहनों पर रोक

Fri, 14 Aug 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Road washed away again by strong currents of Pahuj River; heavy vehicles banned.
कोंच। बारिश के साथ पहुज नदी का तेज बहाव एक बार फिर ग्राम सलैया के पास सड़क के लिए खतरा बन गया है। सड़क के तटबंध में कटान शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोंच-कैलिया-सलैया-दबोह मार्ग पर सलैया के पास पहुज नदी पर बने पुल के समीप हर वर्ष बारिश में सड़क कटने की समस्या सामने आती है। नदी का जलस्तर बढ़ने और धारा का रुख बदलने पर पुल के पास सड़क का हिस्सा प्रभावित हो जाता है। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


भारी वाहनों पर रोक लगने से एमपी की ओर आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से बारिश के दौरान यह समस्या सामने आ रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि कोंच-कैलिया-सलैया मार्ग के किलोमीटर 23 में सलैया के समीप पहुज नदी की धारा परिवर्तित होने से सड़क के तटबंध में कटान हुआ है। वर्षा ऋतु को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका है। जनहित में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
एसडीएम अभिनव कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed