फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road to be built from Itahiya-Panhera to Charsauni, approval of Rs 1.20 crore

Jalaun News: इटाहिया-पनहेरा से चरसौनी तक बनेगी सड़क, 1.20 करोड़ की मंजूरी

Thu, 07 May 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road to be built from Itahiya-Panhera to Charsauni, approval of Rs 1.20 crore
उरई। क्षेत्र के इटाहिया-पनहेरा मार्ग से चरसौनी तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि बजट स्वीकृत होते ही विभागीय प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में शामिल थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह मार्ग इटाहिया, पनहेरा और चरसौनी गांवों को जोड़ता है, लेकिन अब तक इसकी स्थिति बेहद खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई सड़क बनने से न सिर्फ गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। साथ ही स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed