फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,student,light,poster,doctor

पोस्टर के माध्यम से हादसों के कारणों को उकेरा

Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
road,student,light,poster,doctor
उरई। सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत डीवी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं को पोस्टर पर उकेरा।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने पोस्टर चित्र के माध्यम से यह संदेश दिया कि तेज गति से वाहन चलाना, हेलमेट का प्रयोग ना करना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करना एवं रोड लाइट इत्यादि के नियमों का पालन न करना जीवन के लिए खतरा है। यातायात के नियमों के प्रतीक चिन्ह को चार्ट के माध्यम से पालन करने का संदेश दिया। छात्रा जूली, गरिमा, ज्योति, प्रिंसी, हेमलता, दीक्षा, अमित कुमार, मदनलाल, अभिषेक पाठक, समरीन, आकांक्षा नगाइच, एकता, सुलेखा, वैष्णवी आदि ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों से कहा कि सड़क सुरक्षा जागरुकता संबंधी पोस्टर के माध्यम से दिए गए। संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी पहलुओं को आम जनमानस के समक्ष उठाकर उन्हें जागरूक करें। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी रावत, डॉ. सुरेंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
फोटो-15-मेडिकल कालेज में प्रशिक्षण में संबोधित करते प्राचार्य डॉ. डी नाथ। संवाद
फोटो-16-प्रशिक्षण में मौजूद चिकित्सक, प्रशिक्षु व नर्सिंग स्टाफ। संवाद
सड़क हादसे कोरोना से अधिक घातक
उरई। कोरोना से अधिक मौतें हर साल सड़क हादसों में होती हैं। इसलिए सड़क हादसे कोरोना से अधिक घातक है। इन्हें रोकने के लिए सड़क पर वाहन चलते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। यह बात मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण के दौरान कही। प्राचार्य ने कहा कि हादसों के शिकार मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. पुष्पेंद्र अग्रवाल ने इलाज के सूत्रों को विस्तार से बताया एवं गोल्डन अवधि में प्राथमिक उपचार एवं रोगी को चिकित्सालय में अल्प अवधि में पहुंचाने संबंधी विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. सुनीत सचान, डॉ. अरुण अहिरवार, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. शैलेश वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

------------------
रैली निकाल किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
उरई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सीएससी संचालकों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली। कलक्ट्रेट परिसर से डीएम प्रियंका निरंजन ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पहुंच बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि मनुष्य का जीवन अमूल्य है। इस अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इस दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक आलोक पाल, सौरभ याज्ञिक, सुनील हिंदुस्तानी, ईडीएम पुष्पेंद्र सिंह, रिहान अहमद, रोहित, अवनीश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed