फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,marriage,police,FIR,CCTV

गेस्ट हाउस से 80 हजार नगद व कपड़े चोरी

Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
road,marriage,police,FIR,CCTV
जालौन। अक्षदा गार्डन (गेस्ट हाउस) में सीसीटीवी न होने का फायदा उठाकर तीन युवकों ने विवाह समारोह में व्यवहार के रखे 80 हजार रुपये नगद समेत कुछ मेहमानों के कपड़े आदि चोरी कर लिए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

उत्सव गृह की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सीसीटीवी लगाने के साथ उन्हें चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी नगर के उत्सव गृहों में सीसीटीवी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना निवासी दिनेश याज्ञिक की पुत्री का विवाह गुरुवार को था। विवाह कार्यक्रम चुर्खी रोड स्थित अक्षदा गार्डन में संपन्न हो रहा था। शुक्रवार की सुबह लड़की की विदाई की रस्म चल रही थी। पूरा माहौल गमगीन था। तभी तीन युवक उत्सव गृह में घुस गए और कन्या पक्ष के कमरे में जाकर व्यवहार के रखा थैला व भात में आए कपड़ों को लेकर मौके से भाग निकले। विदा के बाद जब कन्या पक्ष के लोगों ने घर जाने के लिए सामान एकत्रित करना शुरू किया तो कमरे में सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। आननफानन में सामान की तलाश शुरू हुई। तब पता चला कि व्यवहार में आए 80 हजार रुपये गायब हैं। साथ ही भात में आए कपड़े और कुछ अन्य सामान भी गायब है। कन्या पक्ष ने घटना जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। घटना के दौरान अक्षदा गार्डन (गेस्ट हाउस)के कैमरा बंद होने के कारण चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि विवाह समारोह में आए लोगों ने विदाई के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को जाता हुआ देखा है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

------------
धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई की मांग
जालौन। हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक रामजी ताम्रकार, पवन याज्ञिक, राज लाक्षाकार, नरेंद्र, महेंद्र कुमार आदि ने ईओ डीडी सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर के कई धार्मिक स्थलों के पास कूड़ाघर बने हुए हैं। धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने के कारण भक्तों को इन धार्मिक स्थलों में आने जाने में दिक्कत होती है। गंदगी के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होती है। धार्मिक स्थलों के पास डाले जाने वाले कूड़ा को बंद करवाया जाए। यहां आसपास रखे डस्टबिन आदि को हटवाया जाए ताकि धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी न फैल सके। उन्होंने धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर घायल
जालौन। उरई से गांव जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी राहुल (30) किसी काम से उरई गया था। शुक्रवार की दोपहर वापस लौट रहा था। तभी एलएस गार्डन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाइक समेत सड़क किनारे खंदक में गिर गया। हेलमेट लगाए होने की वजह से सिर में अधिक चोट नहीं आई। राहगीरों ने उसे कार से सीएचसी पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed