{"_id":"5e3325ab8ebc3e4ad818a0cf","slug":"road-construction-and-demands-of-cctv-cameras-at-intersections-orai-news-knp5415212173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण व चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग व्यापार बंधु की बैठक लेते डीएम मन्नान अख्तर एसपी सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में व्यापारियों ने मौनी मंदिर से राठ रोड मोड़ तक सड़क निर्माण कराने की मांग कर प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। डीएम ने समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करें। उसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक में व्यापारियों ने मौनी मंदिर से राठ रोड मोड़ तक सड़क ठीक कराने की मांग की। इस पर अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया गया कि सड़क के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत हो गई है जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
उद्यमियों ने शहीद भगत सिंह चौराहा व मच्छर चौराहा में अभी तक कैमरे नहीं लगाए जाने के मुद्दे को उठाया। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को अविलंब कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका कालपी के व्यापारियों ने शिकायत की, कि मुन्ना फुल पावर चौराहे से अमलतास तिराहे तक सड़क में बहुत गड्ढे हैं। मेन बाजार में टरननगंज की सभी नालियां जाम हैं, पानी की निकासी नहीं है। मुन्ना फुलपावर चौराहा टंकी मस्जिद से मैहर रोड सेवा समिति की ओर हाईवे से संपर्क मार्ग बनवाया जाए। इस रोड से 60 प्रतिशत जनता का आना.जाना है।
विज्ञापन
ट्रैवल्स आदि के कार्यालय खुले होने से हाईवे पर आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते है। जिस पर डीएम ने अवगत कराया गया कि हाईवे का निर्माण पूर्ण होने से पहले उक्त सड़कों पर कार्य कराया जाना संभव नहीं है, क्योंकि इन्हीं मार्गों से सारे वाहन गुजरते हैं। खाद्य विभाग द्वारा गल्ला व्यापारियों के लाइसेंस बनवाने पर व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर अभिहीत अधिकारी डा. प्रियंका सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर गल्ला व्यापारियों के लाइसेंस बनाए जा रहे है।
इसके बाद उद्यमियों ने औद्योगिक आस्थान व औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त सुनिश्चित किए जाने के मुद्दे को उठाया। औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र सचान को निर्देश दिए कि समस्या का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार, दिलीप सेठ सहित जनपद के व्यापारी एवं औद्योगिक इकाइयों के उद्यमी उपस्थित रहे।