फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Riyadh is not worth the walk

चलने लायक नहीं रायड़ दिवारा के रास्ते

Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 23 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Riyadh is not worth the walk
गांव की कीचड़ से पटी गलियां - फोटो : amarujala
कदौरा। रायड़ दिवारा गांव के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। हैंडपंप खराब पड़े हैं और जर्जर रास्तों पर पानी भरने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। नालियां साफ न होने से गांव में चारों ओर गंदगी पसरी है, इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है।
विज्ञापन

गांव केमनीराम, तुलसीराम, विनोद कुमार, राजकुमार, मोतीलाल, शंकर दयाल ने बताया कि गांव के रास्तों पर लगे खड़़ंजे उखडृ गए है। जगह-जगह गड्ढे होने से पानी भर जाता है। नालियां साफ न होने से रास्ते कीचड़ से पट गए हैं। रास्तों के गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे आधे से ज्यादा हैंडपंप खराब हैं और कुएं भी सूखे पड़े हैं। गांव में मोबाइल नेटवर्क की भी दिक्कत है। इससे वृद्धा पेंशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-जाति निवास प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तत्कालीन जिलाधिकारी ने गांव में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई काम नहीं कराया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी रामकुमार का कहना है कि 14वें वित्त आयोग से अभी पैसा नहीं मिला है। इससे काम नहीं हो पा रहा है। गांव की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है। बजट मिलने पर काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट
जलभराव से पटेलनगर में दिक्कत
उरई (ब्यूरो)। शहर के मोहल्ला पटेलनगर में नाले, नालियों की सफाई न होने से जलभराव हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बन गई है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की इसके बावजूद नाले नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। मोहल्ले के राकेश और प्रमोद का कहना है कि नालियां चोक होने से जलभराव हो रहा है। अधिकारियों से कई बार नालों, नालियों की सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed