फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rishi President, Kanhaiya became Block General Secretary of National Educational Federation

Jalaun News: ऋषि अध्यक्ष, कन्हैया बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक महामंत्री

Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rishi President, Kanhaiya became Block General Secretary of National Educational Federation
कोंच। कस्बे के बीआरसी कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अरविंद स्वर्णकार, अभिषेक पुरवार और पर्यवेक्षक राकेश कुमार की देखरेख में हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष ऋषि कुमार बुधौलिया और महामंत्री कन्हैयालाल कुशवाहा को सर्वसम्मति से चुना गया। जबकि नगर अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा व महामंत्री विनय बॉथम को चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष पूनम गुप्ता, संगठन मंत्री माया वर्मा, हरिओम स्वर्णकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष अनीता सोनी, मंत्री देवकुमार, मोहित मोहन, माताप्रसाद, संयुक्त महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, फरजाना बेगम, प्रदीप कुमार वर्मा, रामप्रकाश कुशवाहा को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षक एवं संगठन के हितों की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेंगे। सभी शिक्षकों के सम्मान को बनाए रखने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। जिला कोषाध्यक्ष राकेश ने कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। निर्वाचन प्रक्रिया होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मोहित मोहन, माया देवी, पूनम, अनीता सोनी, रुचि सोनी, आशा दोहरे, देव, शशिकांत पालीवाल, रामप्रकाश कुशवाहा, सोनिया गुप्ता, हरिओम, शैलेंद्र सिंह, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed