फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Revolver, cartridge recovered from accused doctor's house

आरोपी डॉक्टर के घर से रिवाल्वर, कारतूस बरामद

Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Revolver, cartridge recovered from accused doctor's house
डॉ विवेक - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। आगरा में महिला डॉक्टर योगिता के हत्यारोपी मेडिकल आफीसर विवेक तिवारी को लेकर आगरा पुलिस सुबह के वक्त सीएमओ परिसर स्थित उसके आवास पर पहुंची। तलाशी के दौरान पुलिस को हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद हुए। जिनमें दो कारतूस अभी भी चलने की स्थिति में थे। इसके अलावा पुलिस को एक फाइल में कुछ कागजात भी मिले हैं। साथ ही मृतका योगिता का मोबाइल भी मिला है। करीब बीस से पच्चीस मिनट की तलाशी के बाद ही आगरा पुलिस साक्ष्यों व आरोपी को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि 18 अगस्त को जिले के मेडिकल आफीसर विवेक ने आगरा में जाकर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी थी। इसके दो दिन बाद ही आगरा पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे आगरा पुलिस की तीन गाड़ियां आरोपी विवेक को लेकर शहर स्थित सीएमओ आवासीय परिसर पहुंची और डॉक्टर के घर का ताला खुलवाकर आलाकत्ल की तलाश शुरू कर दी। विवेक बुधवार को भी उन्हीं कपड़ों में था, जिन कपड़ों में वह अपनी गिरफ्तारी के वक्त था। कुछ देर तक तो डॉक्टर ने पुलिस को भटकाने का प्रयास किया पर बाद में सख्ती करने पर विवेक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर चार कारतूस के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस को तलाशी के दौरान एक मोबाइल भी मिला, जिसे योगिता का ही बताया जा रहा है। कमरे में एक फाइल में रखे महत्वपूर्ण कागजात भी आगरा पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद रिवाल्वर का लाइसेंस अभी भी विवेक के पिता के ही नाम है, जबकि उनकी मौत हो चुकी है। नियमानुसार यह गलत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिवाल्वर का लाइसेंस जहां से बना होगा, उसे वहीं से निरस्त किया जाएगा। सहकर्मियों ने बताया कि अक्सर विवेक उक्त रिवाल्वर को लेकर अस्पताल भी आया जाया करता था।
विज्ञापन

साक्ष्य मिटाने को मोबाइल भी लाया था
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने डॉ. योगिता की हत्या के बाद उसका मोबाइल भी उठा लिया था, ताकि पुलिस को यह न पता चल सके कि आखिरी बार उसकी किससे और क्या बात हुई थी। पुलिस की मानें तो वारदात के वक्त योगिता के पास मौजूद मोबाइल ही विवेक के घर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी जीना नहीं चाहता था विवेक
पुलिस सूत्रों के अनुसार विवेक की एक फाइल में कुछ कागजात योगिता से संबंधित मिले है, उन्हीं के बीच एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें डॉक्टर ने खुद के भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से कराएगी। सुसाइड नोट से माना जा रहा है कि योगिता की हत्या के बाद विवेक खुद भी आत्महत्या करना चाहता था।
गिफ्ट में देने को लाई कार में ही की थी हत्या
आरोपी विवेक के करीबियों का कहना है कि विवेक योगिता को बेहद प्यार करता था। उसे गिफ्ट करने के लिए उसने हाल ही में कार भी खरीदी थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस कार को उसने गिफ्ट के लिए खरीदा था, उसी में बैठाकर वह योगिता की हत्या कर देगा।
पड़ोसियों से नजरें नहीं मिला सका विवेक
जिस वक्त पुलिस आरोपी विवेक को लेकर उसके आवास पहुंची और जब लौट रही थी तो रास्ते में वे लोग भी खड़े थे, जिन्हें देखकर कभी विवेक नमस्ते किया करता था लेकिन रिमांड के वक्त वह उन्हीं लोगों से नजरें तक नहीं मिला पा रहा था। उसने किसी की ओर देखा तक नहीं।
घर पर भी रखे थे जानलेवा हथियार
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक के घर का पूरा हुलिया ही बदल डाला। बिस्तर हटाकर अलमारी का सामान बाहर निकालकर तलाशी ली गई। इसी दौरान पुलिस को घर के कोने में रखे सब्बल और एक कुल्हाड़ी भी मिली। तब आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले घर में काम कराने के लिए लाया था।

योगिता के लिए मिठाई लेकर पहुंचा था
पुलिस रिमांड में रिवाल्वर, कारतूस, कागजात, मोबाइल के अलावा एक मिठाई का डिब्बा भी घर से लेकर गई है। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन इसी डिब्बे को लेकर विवेक आगरा गया था। इस कारण ही उसे भी जांच का बिंदु मानकर पुलिस साथ ले गई है।

योगिता

योगिता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed